
बिंदी लगाते समय इन बातों का हो ख्याल
“सूरज में जैसे लाली लगाती है,
तेरे माथे की बिंदिया भी खूब निराली लगती है|”
माथे पर सिंदूर व भौहों के बीच चमकती लाल बिंदी शादीशुदा लड़की की पहचान है| फैशन की बात करें तो बिंदी का भी नया फैशन आजकल देखने को मिल रहा है। इन दिनों हर ऑउटफिट के साथ आसानी से मैच होने वाली बिंदी चलन में है।

इन दिनों फैशन में छोटे आकार की कलरफुल बिंदियों का चलन देखने को मिल रहा है। इसमें गोल के अलावा त्रिकोणाकार और सिंपल वेलवेट की बिंदी खासतौर पर पसंद की जा रहीं है। आकार में छोटी बिंदी के इलावा महाराष्ट्रीयन, फ्लोरल, मांगटीका बिंदी, लेयर्ड बिंदी, विभिन्न आकार की बिंदी, मिरर बिंदी, डिज़ाइनर पंजाबी बिंदी आदि डिमांड में है। इनकी खास बात यह है कि इन्हें किसी भी ज्वेलरी के साथ मैच किया जा सकता है। बंगाली स्टाइल में थोड़ी बड़ी आकार की लाल बिंदी को साड़ी या सूट के साथ पहना जा सकता है। इसमें स्टीकर बिंदी ज्यादा फेमस है। इस बिंदी की खास बात यह है कि लड़कियों को ज़्यादा मेकअप करने की ज़रूरत नही पड़ती। उम्रदराज़ महिलाओं को बड़े आकार की प्लेन लाल या काले रंग की बिंदी बेहद पसंद आ रही है।
करें फॉलो सेलेब्स का स्टाइल
यूं तो कई बिंदियों के स्टाइल फैशन में है, पर लाल बिंदी सदाबहार है। यह कभी आउट ऑफ फैशन नही होती और शायद इसीलिये यह अदाकाराओं को सबसे ज़्यादा लुभाती है। आइये जानते है सितारों से उनके बिंदी लगाने का स्टाइल।
- सोनाक्षी सिन्हा ने यह सिन्दूरी रंग की बिंदी लगाई थी, जो की उनके चेहरे पर बहुत खिल रही है। यह लाल का बहुत ही खूबसूरत शेड है और इसे सफ़ेद और पीले रंग के कपड़ों के साथ पहनना एक बहुत ही सही चॉइस होगी।

- अगर आपका चेहरा भी करीना कपूर खान की तरह अंडाकार है, तो यह बिंदी आपके लिए सबसे सही है। यह गहरे लाल रंग की मध्यम आकार की बिंदी है जो इस तरह के अंडाकार चेहरे पे बहुत खिलेगी।

- क्या आप भी हमारी बंगाली ब्यूटी की तरह दिखना चाहती हैं? अगर ऐसा है तो आपको भी लगानी चाहिये एक्स्ट्रा लार्ज लाल बिंदी। बंगाली औरतें आमतौर पर बड़ी लाल बिंदिया लगाती है, जैसे बिपाशा बासु।
- यदि रानी मुख़र्जी की तरह आपका चेहरा भी बड़ा है, तो आप बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करें। इस प्रकार बड़े सिर पर, ज़रा सा ऊपर की ओर बिंदी लगाने से आपका माथा भरा-भरा दिखता है।

- अगर आप यह सोचते है कि लाल और पिला दो ऐसे रंग है जो एक दुसरे से मेल नही खाते तो आप की इस सोच को गलत साबित करतीं हैं सोनम कपूर। उन्होंने एक समारोह में मेहरून रंग की बिंदी को पीले रंग के सूट पर सजाया था और वह बहुत खूबसूरत लग रहीं थी।
- अनुष्का शर्मा ने अपने सफ़ेद अनारकली सूट के साथ बड़ी लाल बिंदी पहनी। यह एक बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन है और वह बहुत सुन्दर लग रहीं थीं।

इन बातों का हो ख्याल
- स्त्री के कद से भी बिंदी का गहरा रिश्ता है।उदहारण के लिए, लंबे कद वाली स्त्री को गोल बिंदी लगानी चाहिए और छोटे कद वाली स्त्री को लंबी बिंदी लगानी चाहिए।
- माथा चौड़ा होने पर बिंदी मस्तक के बीच में लगानी चाहिए जबकि इसके विपरीत छोटे माथे वाली स्त्री के लिए दोनों भौहों के बीच बिंदी लगानी उपयुक्त होती है।
- सर्दियों में रात्रि के समय गहरी बिंदी जब कि गर्मियों में हल्के रंग की बिंदी लगाना सबसे उत्तम रहेगा।
- प्रौढ़ महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वे डार्क रंग की बिंदी का चुनाव करें, इससे चेहरा गंभीर और सौम्य दिखेगा।
- छोटे माथे पर रेखाकार बिंदी लगाने से बड़े माथे का आभास होता है। इसी प्रकार छोटे माथे पर गोल बिंदी लगाने से माथा भरा-भरा प्रतीति होता है।
- गोरे रंग पे लाल बिंदी आकर्षक लगती है। गेंहुए रंग पर हल्के लाल रंग की बिंदी खिलती है।
- आँखें बड़ी हो तो बड़ी बिंदी तथा छोटी हो तो छोटी बिंदी लगाना उत्तम रहता है।
- जब भी आप सिल्वर ज्वेलरी के साथ कॉटन साड़ी पहने, तो गहरे लाल रंग की बिंदी की बजाय मेहरून बिंदी लगाएं। यह बेइंतहां खूबसूरत लगती है।
- लाल बिंदी आपको बहुत ट्रेडिशनल लुक देती है अगर आप इस के साथ कोई ट्रेडिशनल तरह के बाल बनाते है, जैसे पीछे की ओर एक बड़ा जुडदा तो व बहुत ही लुभावना लुक देगा आपको।